हरिद्वार,21 अपै्रल (आरएनएस)। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रहे बलबीर पुंज की अस्थियां मंगलवार को हरिद्वार में विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गईं। इस दौरान कनखल स्थित सती घाट पर परिजनों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बलबीर पुंज एक राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर लेखक और अनुभवी राजनेता थे। उनके विचारों और लेखनी से पार्टी और समाज को निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा। वहीं, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मालूम हो कि पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का शनिवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

