हरिद्वार,21 अपै्रल (आरएनएस)। आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े की ओर से शंकराचार्य चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अखाड़े के सभी कार्यकर्ताओं ने आदिगुरु शंकराचार्य को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने देश के चारों कोनों में मठ स्थापित कर भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। वे वेदों के प्रकांड विद्वान और महान समाज सुधारक थे, जिनके जीवन से आज भी प्रेरणा मिलती है। स्वामी कार्तिक महाराज और भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य का जीवन मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। कार्यक्रम में सुनील प्रजापति, विनोद मिश्रा, कुलदीप शर्मा, आचार्य विष्णु, ऋषि शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

