हरिद्वार,21 अपै्रल (आरएनएस)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने ऑटोमोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान संचालक अंकित सेठी निवासी ज्वालापुर ने तहरीर देकर बताया कि मंडल आश्रम के पास स्थित साईं कार केयर में 18 अप्रैल की रात अज्ञात चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर घुस गया और एक लैपटॉप, कार के सहायक उपकरण चोरी कर ले गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

