रुड़की,10 जनवरी (आरएनएस)। गंगनहर कोतवाली में डीएवी स्कूल रोड पर देर शाम दो युवकों के गुट भिड़ गए। एक ने दूसरे पर पथराव किया गया। वहीं, फायरिंग की भी चर्चा है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली अंतर्गत् डीएवी रोड का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में युवकों के दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे हैं। एक दूसरे को पीट रहे हैं। इसके बाद एक दूसरे पर पथराव करते हैं। वहीं, तेज आवाज के साथ एक युवक सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग फायरिंग होने की चर्चा कर रहे हैं। अफवाह है कि एक युवक को गोली लगी है। इसके बाद युवक यहां से भाग जाते है। सड़क पर जाम लग जाता है। इंटरनेट मीडिया पर मामला प्रसारित होने के बाद पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि इस संबंध में सूचना तो मिली हैं लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। वीडियो में भी फायरिंग होते हुए नहीं दिखाई दे रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

