भोपाल,10 जनवरी (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने स्वदेशी व्यापार मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षद शिखा गोहल व आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
महापौर मालती राय ने शनिवार को 10 नंबर मार्केट स्थित राग भोपाली हाकर्स हाकर्स कार्नर में स्वदेशी व्यापार मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया। महापौर राय ने मेले में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। महापौर मालती राय ने इस अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत स्वदेशी व्यापार मेले के आयोजन को सराहनीय कदम बताते हुए आयोजकों एवं स्टॉल संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

