मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फ्रैंचाइजी एवेंजर्स डूम्सडे का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। लगातार आने वाले फिल्म और कलाकारों से जुड़े अपडेट लोगों के उत्साह को चरम पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अब नया अपडेट जानने के बाद मार्वल प्रशंसकों की खुशी ठिकाना नहीं होगा, क्योंकि ऐसा यूनिवर्स में पहली बार होने जा रहा है। दरअसल, एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से पहले इसकी अवधि को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, मार्वल अपनी सबसे लंबी फिल्म को सिनेमाघरों में पेश करने की तैयारी में है। मतलब यह कि एवेंजर्स डूम्सडे की अवधि करीब 3 घंटे 45 मिनट होने की उम्मीद है। इसमें एंड क्रेडिट्स और पोस्ट-क्रेडिट दृश्य भी शामिल हैं। अगर निर्माताओं द्वारा आधिकारिक पुष्टि हुई तो यह पिछली फ्रैंचाइजी के मुकाबले सबसे लंबी फिल्म होगी। एवेंजर्स डूम्सडे 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें क्रिस इवांस, एंथनी मैकी और टॉम हिडलस्टन जैसे सितारे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

