साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साबÓ आखिरकार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने जबरदस्त बज क्रिएट कर लिया था. हालांकि क्रिटिक्स से इसे ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक पहले दिन फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंचे. अच्छे प्रमोशन और मजबूत एडवांस बुकिंग के चलते ‘द राजा साबÓ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज की है, हालांकि यह प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई.
फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं प्री-रिलीज कलेक्शन को जोडऩे के बाद फिल्म की कुल कमाई 54.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हॉरर-कॉमेडी जॉनर के लिहाज से यह ओपनिंग काफी मजबूत मानी जा रही है और यह खास तौर पर तेलुगु भाषी क्षेत्रों में प्रभास की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाती है.
प्री-सेल और ओपनिंग डे कलेक्शन को मिलाकर ‘द राजा साबÓ ने 54.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म ने प्रभास की पिछली फिल्म ‘राधे श्यामÓ (43.1 करोड़) के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अभिनेता की छठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. हालांकि यह प्रभास की टॉप-5 ओपनिंग फिल्मों में जगह नहीं बना पाई.
वही बात करें प्रभास की टॉप ओपनिंग फिल्मों के बारे में तो, इस लिस्ट में बाहुबली 2 – 121 करोड़, कल्कि 2898 एडी – 95.3 करोड़, सालार – 90.7 करोड़, प्रभास – 89 करोड़, आदिपुरुष – 86.75 करोड़, द राजा साब – 54.15 करोड़ शामिल हैं.
निगेटिव रिव्यू मिलने के बावजूद ‘द राजा साबÓ ने 2025 की चर्चित फिल्म ‘धुरंधरÓ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जहां ‘धुरंधरÓ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं ‘द राजा साबÓ ने अकेले ओपनिंग डे पर 45 करोड़ रुपये बटोर लिए. प्री-सेल जोडऩे के बाद यह आंकड़ा 54.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

