सुल्तानपुर 11 जनवरी (आरएनएस )। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सुल्तानपुर के राजीव गांधी तिकोनिया पार्क में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन रेखा है। इसे समाप्त करना सीधे तौर पर गरीबों के रोजगार और आजीविका पर हमला है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनविरोधी नीतियों के जरिए कमजोर वर्गों को हाशिए पर धकेल रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और मनरेगा योजना को तत्काल बहाल रखने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
सत्याग्रह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

