सुल्तानपुर 11 जनवरी (आरएनएस )। दूबेपुर विकास खंड के बीबीगंज (गोविंदापुर) स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधान उपेन्द्र तिवारी (मुन्ना तिवारी) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश पाण्डेय (बजरंगी) तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पाण्डेय उपस्थित रहे। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के हर धर्म और समुदाय के वास्तविक जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और यह कार्य जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार तिवारी ‘राजा भैयाÓ (तिवारीपुर हसनपुर), पूर्व प्रधान उपेन्द्र तिवारी, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद शुक्ला, भाजपा नेता संजय तिवारी, पत्रकार राजेश तिवारी (सुल्तानपुर) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में पत्रकार संस्कार त्रिपाठी, रवी शंकर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अमरदीप तिवारी, विभोर तिवारी, महेश चंद्र तिवारी (एडवोकेट), सुमित तिवारी, हर्षित तिवारी (मोनू), रजत तिवारी, आयुष तिवारी (कल्लू), अतुल तिवारी, शुभम तिवारी, एवं राजीव तिवारी आदि क्षेत्रीय लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

