सुल्तानपुर 11 जनवरी (आरएनएस )। जीएन रोड स्थित मुस्कान डांस अकादमी में आयोजित 10 दिवसीय विंटर कैंप का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। कैंप में 3 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई।
अंतिम दिन बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी (वरिष्ठ महिला निरीक्षक) एवं एडवोकेट अतुल शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन मुस्कान यादव एवं साक्षी जायसवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली यादव, चेतन जायसवाल, खुशी यादव, शुभी सिंह एवं नैना गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

