जौनपुर 11 जनवरी (आरएनएस )। केन्द्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर मनरेगा कानून को खत्म कर गरीबों की रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है, कांग्रेस पार्टी इस साजिश को सफल होने नहीं देगी। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने रविवार को कहा। कहा कि मनरेगा सिर्फ कानून ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों, मजदूरों और महिलाओं को गांव में ही रोजगार देने में क्रांतिकारी साबित हुआ था। कहा कि संघ और भाजपा को गांधी नाम से समस्या है, इसलिए संघ की मानसिकता वाली मोदी सरकार बार बार गांधी पर हमला करती रहती है, गांधी का नाम मिटाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदल रही है। मनरेगा डा.मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा बनायी गयी एक ऐसी योजना थी जो ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को गारंटी के तहत रोजगार उपलब्ध कराती थी, किंतु मोदी सरकार गरीबों की गारटी को छीनकर उनके हक और अधिकार पर डाका डाल रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि नये कानून से ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों का पलायन होगा जिनका शोषण मोदी के उद्योगपती मित्र करेंगे, बात ही जी रामजी योजना में सरकार भेदभाव करेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में ठेकेदारी प्रथा बढ़ जायेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि मनरेगा का नाम, कानून और गरीबो के अधिकारो की रक्षा के लिए कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। , शैलेन्द्र यादव, ललित चौरसिया, धीरज उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

