जौनपुर 11 जनवरी (आरएनएस)। सोशल मीडिया के माध्यम से थाना बक्शा से संबंधित सूचना संज्ञान में आई कि एक युवती ने अपने आपको धारदार चाकू से आहत कर लिया इसके बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया । इस संबंध में परिजनों के द्वारा या अन्य किसी के द्वारा थाने स्थानीय पर कोई सूचना नही दी गई है। उपचार करने वाले चिकित्सक द्वारा भी इस प्रकार की कोई सूचना नही दी गई है। पुलिस के अनुसार थाना बक्शा अन्तर्गत ग्राम खरौना में परिजनों द्वारा युवती को किसी बात को लेकर डाट-फटकार दिया गया जिससे छुब्ध होकर युवती ने घर में ही पडे हुए चाकू से आहत कर लिया इसके उपरान्त परिजनों द्वारा किसी अस्पताल मे इलाज कराया गया वर्तमान में युवती की हालत ठीक है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

