जौनपुर 11 जनवरी (आरएनएस )। जेल से छूटकर आने पर अपने समर्थकों के साथ जूलूस निकालने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों गिरफ्तार कर चालान किया। थानाप्रभारी जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि ग्राम किरतापुर में नामजद अभियुक्त विनोद यादव द्वारा जमानत पर जेल से छूटकर आने पर अपने समर्थकों अंशुमान यादव,अनुराग यादव,अमित कुमार यादव उपरोक्त व अन्य समर्थकों के साथ विजय जूलुस निकालते हुए नारों और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए विडियो बनाकर वायरल किया गया था जिससे गांव के अन्य व्यक्तियों में तनाव व रोष व्याप्त है । जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना है । जिसके दृष्टिगत विनोद यादव,अंशुमान,अनुराग व अमित यादव उपरोक्त को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय पेशी हेतु भेजा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

