जौनपुर 11 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान भी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। जहां एक ओर जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है, वहीं रोडवेज बसों के चालक और परिचालक मनमाने ढंग से वाहन चलाकर इन प्रयासों को विफल कर रहे हैं। हर वर्ष नवंबर में यातायात माह और दिसंबर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षित और नियमबद्ध यातायात सुनिश्चित करना है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 1 दिसंबर को जागरूकता वाहन भी रवाना किए गए थे। इसके बावजूद, परिवहन निगम की बसें जेसीज चौराहा सहित कई तिराहों और चौराहों पर बेतरतीब तरीके से खड़ी की जाती हैं।इस मनमानी के कारण चौराहों पर भीषण जाम लग जाता है और आए दिन रोडवेज बसों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भी सड़क सुरक्षा संदेश रैली को हरी झंडी दिखाई थी, जिसका मकसद जनता को जागरूक करना था, लेकिन रोडवेज बसों के चालक और परिचालक इस अभियान की अनदेखी कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

