जौनपुर 11 जनवरी (आरएनएस )। लायन्स क्लब और आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद आपरेशन शिविर मंगलवार दिनांक 13 जनवरी को समय प्रात: 10 बजे से 02 बजे तक लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर निकट कुत्तुपुर तिराहा में आयोजित किया गया है। संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने सभी से अनुरोध है कि इस निशुल्क नेत्र आपरेशन शिविर का लाभ उठायें और जरुरतमंद लोगों को शिविर में भेजने की कृपा करें। जिससे जरुरतमंद की आंखों का नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन हो सकें। आंख आपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण एवं दवा किसी भी चीज का कोई भी पैसा नही लगेगा।संयोजक मो मुस्तफा ने बताया कि मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण, आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की चिकित्सा विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा। रोगियों के भोजन, आवास और परिवहन की सुविधा निशुल्क रहेगी। उन्हें निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे। आपरेशन के बाद तीसरे दिन मरीज को इसी कैंप स्थल पर छोड़ दिया जायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

