जौनपुर 11 जनवरी (आरएनएस ) थाना खुटहन पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय गौतस्कर रविन्द्र वर्मा गैंग के चारसदस्यों को गिरफ्तार.कर ग्राहक सेवा केन्द्र,इलेक्ट्रॉनिक दुकान,मंदिर में चोरी की घटनाओं का अनावरण वरण किया तथा चोरी के सामान सहित दो मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना खुटहन पुलिस द्वारा चोरी गये माल की बरामदगी करते हुये रविन्द्र वर्मा के गैंग के चार सदस्य अभियुक्तगण प्रिन्सू माली पुत्र छोटेलाल माली निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहाँ, ,. शीतला प्रसाद उर्फ मुन्ना पुत्र फूलचन्द निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहा, ,इन्दल पुत्र विनोद गौतम निवासी मदारपुर थाना सरपतहाँ, तथा सुनील पुत्र सल्पू निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहां, को धीरौली कुशल पुराने बन्द भ_े के पास से गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

