—- शिक्षक स्व0 रामनरेश पाण्डेय के 120 वीं पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
—- हास्य कवि बादशाह प्रेमी के कविताओं ने कार्यक्रम में बांधा समां।
कुशीनगर, 11 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पाण्डेय गांव निवासी शिक्षक स्व0 रामनरेश पाण्डेय के 12 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में कंबल वितरण, सहभोज का आयोजन किया गया।
रविवार को ग्राम पंचायत बसडीला पाण्डेय में विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी भार्गव भवन परिसर में प्रधान प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने पिताश्री व आदर्श शिक्षक स्व0 रामनरेश पाण्डेय के 12 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा मे मशहूर कवि बादशाह प्रेमी के कविताओं ने समाँ बाध दिया तथा ग्राम प्रधान श्रीमती माधुरी पाण्डेय ने जरूरतमंद लोगों को ठंडक से बचने के लिए कम्बल वितरण किया। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने सम्बोधित करते हुए माता-पिता, पूर्वजों के याद में जरूरत मंदो की सेवा नेक एवं पुनीत कार्य बताया। कार्यक्रम में समाजसेवी चन्द्रशेखर यादव लड्ड़ू, राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षक, पत्रकार सुनील कुमार तिवारी, प्रधान नागेन्द्र सिंह, अजय नाथ तिवारी, फुल कुंवर यादव, भाजपा महिला नेत्री विंध्यवासिनी मिश्रा, रानी शुक्ला आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा का संचालन भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा व सभी अतिथियों का स्वागत आभार ओमप्रकाश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डा0 एस के यादव, डॉ निशांत मिश्रा, प्रधान खुर्शीद आलम, वीरेन्द्र सिंह, रामेश्वर यादव, अभिषेक लड्ड़ू यादव, विनोद सिंह, एडवोकेट विवेक पाण्डेय, सपा महासचिव ग्यासुद्दीन, राजेश्वर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

