कुशीनगर, 11 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के सेवरही पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण कर चोरी का नकद कुल 41,430/- भारतीय रुपये, नकद 730/- नेपाली रुपये, चोरी में प्रयुक्त किया गया एक लोहे का राड, तीन अदद स्मार्ट मोबाइल फोन व 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 11जनवरी दिन रविवार को सेवरही पुलिस ने मु0अ0सं0 005/2026 धारा 331(4),305,317(2) बीएनएस से संबन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को चोरी का नकदी कुल 41,430/- भारतीय रुपये, नकद 730/- नेपाली रुपये, चोरी में प्रयुक्त किया गया एक लोहे का राड, तीन अदद स्मार्ट मोबाइल फोन व 02 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राकिब पुत्र नसीम निवासी वार्ड न0 05 सफा कालोनी थाना कैराना जनपद शामली उ0प्र0, नदीम पुत्र हारून निवासी वार्ड न0 05 सफा कालोनी थाना कैराना जनपद शामली उ0प्र0, मौसम पुत्र गयुर निवासी वार्ड न0 05 सफा कालोनी थाना कैराना जनपद शामली उ0प्र0 शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तो को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बरामदगी एवं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता, व0उ0नि0 राजेन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा थाना सेवरही, उ0नि0 मिथलेश प्रजापति, का0 किशन सिंह, का0 राहुल आजाद, का0 रमाकान्त, का0 अजीत यादव, का0 सुशील कुमार शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

