कुशीनगर, 11 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के पडरौना कोतवाली पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश कर 01 अदद ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जाए जा रहे कुल 83 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित रायल स्टेग ब्राण्ड, वाहन सहित कुल कीमत लगभग 23 लाख रुपये के साथ 02 शराब तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण, परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 11 जनवरी दिन रविवार को पडरौना कोतवाली पुलिस टीम ने 01 वाहन ट्रक संख्या बीआरओ 1 जी क्यू 5551 से कुल 83 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब रायल स्टेट ब्रांड के साथ 2 अभियुक्त मि_ू कुमार पुत्र राजेश्वर साहनी ग्राम फंदा विशुनपर थाना कर्जा जिला मुजफ्फरपुर बिहार, सुधीर कुमार पुत्र विनोद यादव साकिन भमपुरा थाना जाले जनपद दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस टीम ने स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 111(2) (बी) बीएनएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है। हम लोग हरियाणा राज्य से उक्त शराब को सस्ते दामों पर शराब को खरीदकर व ट्रक में छिपाकर तस्करी करते है व उक्त शराब को आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिये बिहार राज्य में ऊंचे दामों पर बेंच देते है।बरामदगी, गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उ0नि0 प्रदीप कुमार चौकी प्रभारी बांसी, हे0का0 विजय किशोर सिंह, का0 राजेश यादव, का0 चन्दन यादव, का0 गोविन्द यादव, का0 अमरेन्द्र नाथ सिंह शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

