लखनऊ 11 जनवरी (आरएनएस )नगर निगम के जलकल विभाग ने नागरिकों को सूचित किया है कि शहर के टिकैत राय लेबर कॉलोनी क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक की नियमित सफाई का कार्य 12 जनवरी 2026, सोमवार को कराया जाएगा। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण उसी दिन सायंकाल के समय क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।जलकल विभाग के अनुसार, ओवरहेड टैंक की समय-समय पर सफाई जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। प्रस्तावित सफाई कार्य के चलते टिकैत राय लेबर कॉलोनी, सुप्पा रौस, बड़ा तालाब कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में शाम के समय पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है।नगर निगम ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे संभावित असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारी कर लें। विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि 12 जनवरी को प्रात:काल प्राप्त होने वाली जलापूर्ति से अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि शाम के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जलकल विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि शहर के करेहटा और अम्बेडकर नगर क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य 10 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान सभी सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

