रामदत्त त्रिपाठी समेत चार को मिलेगा कुलदीप नैयर अवार्ड
‘गुफ़्तगूÓ की तरफ दिए जाने वाले वार्षिक अवार्ड की हुई घोषणा
प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। मशहूर शायरा शबीना अदीब को इस वर्ष गुफ्तगू का अकबर इलाहाबादी अवार्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही बीबीसी के प्रसिद्ध पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी समेत चार पत्रकारों को कुलदीप नैयर अवार्ड देने की घोषणा की गई है। रविवार को नगर के छोटा बघाड़ा में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने यह जानकारी दी।
वार्षिक अवार्ड की घोषणा में बताया गया कि वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी, एबीपी न्यूज के रविकांत, आजतक के पंकज श्रीवास्तव और वरिष्ठ पत्रकार अक्षय चौहान ‘अक्सÓ को इस वर्ष का कुलदीप नैयर अवार्ड देने के लिए चयन किया गया। कैलाश गौतम अवार्ड विश्वास दुबे (नीदरलैंड), जितेंद्र कुमार गंगवार (लखनऊ), डॉ. प्रदीप मिश्र (सतना) और कुंवर नाजुक (चन्दौली) को दिया जाएगा। इसी प्रकार सुभद्रा कुमारी चौहान अवार्ड सय्यदा तबस्सुम मंज़ूर (मुंबई), डॉ. आरती कुमारी (मुजफ्फरपुर, बिहार), डॉ. कुंकुम गुप्ता (भोपाल) और अर्पणा आर्या (प्रयागराज) को, सीमा अपराजिता अवार्ड मधूलिका श्रीवास्तव (भोपाल), नाज़ पुरवाई (अमरावती), प्रियंका माथुर (नई दिल्ली) और शालू सुधीर अवस्थी (भोपाल) को, पुष्पिता अवस्थी अवार्ड सावंत राम बैरवा (अजमेर), निरुपमा खरे (भोपाल), कमलचंद्रा (भोपाल) और पूजा गुप्ता (मिजऱ्ापुर) को, धीरज अवार्ड ज़किया शेख़ मोहम्मद अमीन (मुंबई), शकुंतला मित्तल (गुरुग्राम, हरियाणा), सत्यम भारती (बेगुसराय) और सुधा श्रीवास्तव (प्रयागराज) को, डॉ. सुधाकर पांडेय अवार्ड जर्नादन ज्वाला (मरणोपरांत, ग़ाज़ीपुर), मोहन राकेश (दिलदारनगर), डॉ. अब्दुल मन्नान (नई दिल्ली) और डॉ. वसीम रज़ा अंसारी (कुशी, ग़ाज़ीपुर) को, उमेश नारायण शर्मा अवार्ड वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार यादव, अधिवक्ता राहुल चौधरी, अधिवक्ता इमरान उल्लाह और अधिवक्ता अनिल कुमार वाजपेयी को, मिल्खा सिंह अवार्ड अभिन्न श्याम गुप्ता (बैडमिन्टन) और बिप्लव बोस (फुटबाल) को, गुफ़्तगू अवार्ड डॉ. लक्ष्मी नारायण बुनकर (गुना), जगदीश कुमार धु्रर्वे (इटारसी), डॉ. शैलेष गुप्त वीर (फतेहरपुर) और रचना सक्सेना (प्रयागराज) को दिया जाएगा।
इसी के साथ दो नए अवार्ड की शुरूआत की गई है। इनमें अदब नवाज अवार्ड न्यायमूर्ति अशोक कुमार और आसिफ़ उस्मानी को तथा डॉ. प्रीतम दास अवार्ड डॉ. संदीप कुमार (लखनऊ) और डॉ. प्रकाश खेतान (प्रयागराज) को देने की घोषणा की गई है।
बैठक में नरेश कुमार महरानी, प्रभाशंकर शर्मा, अनिल मानव, हकीम रेशादुल इस्लाम, शिवाजी यादव, मधुबाला गौतम, डॉ. वीरेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. सोमनाथ शुक्ल, दयाशंकर प्रसाद और राज जौनपुरी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

