हंसवाहिनी एवं ग्लोबल ग्रीन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य संगीत उत्सव 2026 का हुआ आयोजन
प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। हंसवाहिनी साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था एवं ग्लोबल ग्रीन्स प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर कालिंदीपुरम में आयोजित साहित्य संगीत उत्सव 2026 एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुश श्रीवास्तव ने उक्त अवसर पर बोलते हुए कहा कि रचनाकार सही मायने में लोकतंत्र का सच्चा और सजग प्रहरी होता है। उन्होंने विवेकानंद के आदर्श पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कुश श्रीवास्तव ने कहा कि विवेकानंद के साहित्य और समाज सेवा से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र को मजबूत और भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। उन्होंने हंस वाहिनी संस्था ग्लोबल ग्रीन्स संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की।
उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदीप तिवारी आसरा ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे आज उनकी बहुत आवश्यकता है।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि कुश श्रीवास्तव का शाल, बुके, स्मृति चिन्ह भेंट कर गीतकार शैलेंद्र मधुर, के के पांडे, संजय पुरुषार्थी, डॉ आभा मधुर श्रीवास्तव, ने उन्हें सम्मानित किया।
तत्पश्चात कवि सम्मेलन का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ।
तत्पश्चात संस्था सचिव आभा मधुर श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया। इसके बाद प्रीता वाजपेई के वाणी वंदना के साथ साहित्य संगीत उत्सव का आरंभ हुआ।
इस अवसर पर संस्था की सचिव प्रख्यात उद्घोषिका कवयित्री डॉ आभा श्रीवास्तव मधुर, संजय पुरुषार्थी, गीतकार जितेंद्र मिश्र जलज, हास्य कवि अमित जौनपुरी, ख्यातिलब्ध गीतकार शैलेन्द्र मधुर, संचालन कर रहे योगेश ओझा झमाझम, नगर पांडे और अध्यक्षता कर रहे राम कैलाश पाल प्रयागी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सोचने पर विवश कर डाला।
कवि सम्मेलन में संगीत उत्सव के अंतर्गत ??प्रख्यात गायक मनोज गुप्ता, गायक नीरज सिंह, मनोज कुमार राज रसिया, और प्रख्यात गायिका शिखा त्रिपाठी, ने इए से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुति से श्रोताओं को भरपूर आनंदित किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

