प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। मण्डलायुक्त और रोल आब्र्जवर श्रीमती सौम्या अग्रवाल रविवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-262, इलाहाबाद उत्तर के मतदान केन्द्र सेंट जोसेफ गल्र्स इण्टर कॉलेज, ममफोर्डगंज का निरीक्षण किया। वहां पर पहुंचकर उन्होंने मतदाता सूची का निरीक्षण किया तथा मतदाता सूची में जिन मतदाताओं की फोटों स्पष्ट नहीं थी, उनको बदलने हेतु सम्बन्धित बीएलओ को निर्देशित किया।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन परिवारों के मतदाताओं के नाम अलग-अलग बूथों में अंकित हैं उन परिवारों के सभी मतदाताओं के नाम एक ही मतदान केन्द्र पर शामिल किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में छूट गया है या नया मतदाता है, तो उसका फार्म-6 घोषणा-पत्र सहित भरवाकर मतदाता सूची में शामिल किया जाय।
मण्डलायुक्त ने मतदान केन्द्र पर उपस्थित मतदाताओं से वार्ता भी की। इस दौरान मतदाताओं द्वारा बताया गया कि फार्म-6 को भरने एवं किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु फार्म-8 को भरने में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने मतदान केन्द्र पर उपस्थित बीएलओ श्रीमती गीता कुमारी, श्रीमती दानपत्ती वर्मा, श्रीमती कलावती एवं प्रदीप कुमार मिश्रा से मतदाता सूची के पढऩे के बारे में जानकारी ली, जिस पर सम्बन्धित बीएलओ एवं सुपरवाइजर के द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची को मतदाताओं की उपस्थिति में पढ़ा गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गणेश कनौजिया, सुपरवाईजर एवं बी0एल0ओ0 उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

