प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। इलाहाबाद वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन ने डॉ. गौरहरि सिंघानिया वेटेरन यूपी टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में कानपुर वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई हैं। इस जीत में सैफ अहमद के सटीक गेंदबाजी ( 4 – 0 – 29 – 4 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
रविवार को कानपुर में दूसरे सेमीफाइनल मैच में कानपुर वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 139 रन ( जय वालेचा 59, गोपाल सिंह 32 रन, सैफ अहमद 4/29, सुशील ओझा 2/28, राकेश मिश्रा 2/29, अजय यादव 1/20 ) पर बनाए। जवाब में इलाहाबाद वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 139 रन ( इमरोज अली 44, बलराम यादव 38 नाबाद, कौशिक पाल 28, मो. खलीड 14 रन, भरत अवस्थी व शैख मो. मुस्तक दो – दो विकेट ) पर बना लिए। मैच में अर्पित पांडेय व राजेश मिश्रा ने अंपायरिंग और राजेश सिंह ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

