मेरठ 11 जनवरी (आरएनएस)। थाना परतापुर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व बलकटी बरामद की गई है।
09 जनवरी को ग्राम अच्छरोंडा थाना परतापुर क्षेत्र में अभियुक्तों अशोक डेविड उर्फ सागर, रोहित, मोहित पुत्र गंगादास नि0गण अच्छरोडा व उनके साथी वरुण पुत्र सुरेश, कुनाल पुत्र भोपी हरीश पुत्र डोलेसर अपने घर के बाहर रास्ते में मोहित के बेटे की छटी में डीजे बजाकर जोर-2 से नाचकर गाली गलौच कर रहे थे। जिनको वादी ब्रिजेश पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी ग्राम अच्छरोडा थाना परतापुर मेरठ के भाई विकास ने गाली देने से मना किया तो वादी के भाई को गर्दन पर चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसके बचाव में आये वादी की पत्नी सरिता को दांव,बलकटी से सिर में गम्भीर चोट पहुंचाई व अन्य परिजनों को घायल कर देने के सम्बन्ध में थाना परतापुर पर मु0अ0स0 021/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 353(3) 109(1) बीएनएस बनाम अशोक डेविड आदि पंजीकृत किया गया।
आज थाना परतापुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अशोक डेविड उर्फ सागर पुत्र गंगादास, रोहित पुत्र गंगादास, मोहित पुत्र गंगादास और कुनाल पुत्र भूपेन्द्र उर्फ भोपी नि0गण ग्राम अच्छरोडा थाना परतापुर को गिरफ्तार किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

