मेरठ 11 जनवरी (आरएनएस)। थाना जानी पुलिस ने अवैध उगाही और रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सुमित बहादुर निवासी पठानपुरा भोलारोड, थाना कंकरखेड़ा द्वारा थाना जानी पर तहरीर दी गई थी। जिसमें अभियुक्तों दीपक व निशांत द्वारा उनसे अवैध उगाही और रंगदारी की मांगने के आरोप लगाए थे। वादी के भतीजे मोंटू जाटव द्वारा विरोध करने पर अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर वादी के बंद पड़े होटल पर धावा बोल दिया। जहां लोगों को भयभीत करने के लिए कई फायर किए गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना जानी पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 308(5), 352, 351(3), 125 बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी अधिनियम पंजीकृत किया गया, विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना जानी के नेतृत्व में थाना जानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बागपत बाईपास बूथ के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

