-नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हजारों का इलाज, 500 जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल
सोहावल-अयोध्या 11 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के मसौधा ब्लाक की ग्राम सभा पलिया गोवा में ग्राम प्रधान लीलावती वर्मा के नेतृत्व में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी पहल से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला और सर्दी से राहत पहुंचाई गई। आयोजित चिकित्सा शिविर में डा0 वीरेन्द्र वर्मा (मेडिसिन), डा. वी. कुमार (आर्थो सर्जन), डा. अरुण वर्मा (होम्योपैथ), डा. एस.पी. पटेल (मेडिसिन) एवं डा0 ज्ञानेंद्र वर्मा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की बड़ी संख्या में जांच की गई। जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हुई। चिकित्सा शिविर के उपरांत ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीकापुर के ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता वर्मा द्वारा किया गया। ग्राम सभा के लगभग 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गये। जिससे सर्दी के मौसम में उन्हें बड़ी राहत मिली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परशुराम वर्मा, बीडीसी सुरेश यादव, कुलदीप वर्मा, राम रूप कोरी, इकलाख अहमद, आनंद, बसंत कुमार, राम मूर्ति वर्मा, मोहम्मद मुस्तकीम, अनिल साहू, राजेन्द्र वर्मा, सोनू पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, राम मंगम दुबे, संतराम यादव, रहमान, मो0 कलीम, राघव राम यादव, दिलीप यादव, अनिल सिंह, अरुण साहू, राम दयाल यादव, राजेश साहू, अमर नाथ रावत, मनोज कुमार, अनिल दुबे, विजय कुमार कोरी, बबलू खान, मोहम्मद सईद, जगराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने ग्राम प्रधान लीलावती वर्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ गरीबों को प्रत्यक्ष राहत पहुंचाते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

