गोसाईगंज-अयोध्या 11 जनवरी (आरएनएस)। गोसाईगंज कस्बे में मड़हा पुल के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के समीप गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथ यात्रा का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह रथ यात्रा गायत्री परिवार के 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) के उपलक्ष में शांतिकुंज हरिद्वार से भारत भ्रमण पर निकली है।शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे मां गायत्री के भक्तों का कस्बेवासियों द्वारा माल्यार्पण आरती एवं गायत्री मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया।पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति भाव का संचार देखने को मिला।इस अवसर पर चेयरमैन डॉ0विजयलक्ष्मी जायसवाल भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, वार्ड सभासद कालीचरण वर्मा, मंदिर समिति से गणपति त्रिपाठी, सियाराम मोदनवाल, राजेश वर्मा, डॉ. घनश्याम सोनी, जगदंबा प्रसाद सोनी, पूर्व सभासद कुसुम कुमारी, त्रिलोकी मोदनवाल, मंशाराम वर्मा, उत्कर्ष शेखर जायसवाल, अंकेश तिवारी, आलोक गुप्ता, रामकृपाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। कस्बेवासियों ने कहा कि अयोध्या का द्वार कहे जाने वाला गोसाईगंज समय-समय पर विभिन्न सनातन धर्मप्रेमियों एवं आध्यात्मिक यात्राओं का स्वागत करता रहा है। यह परंपरा कई दशकों से निरंतर चली आ रही है, जो नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को दर्शाती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

