-पुण्यतिथि पर सेनानी महाबीर प्रसाद गुप्ता ÓबिगुलरÓ को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
अयेध्या 11 जनवरी (आरएनएस)। जनपद में असंख्य स्वाधीनता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए लड़ाईयाँ लड़ीं उन्हीं सेनानियों ने प्रख्यात सेनानी महाबीर प्रसाद गुप्ता ÓबिगुलरÓ ने अंग्रेजों के विरूद्ध जंग सी0 छेड़ रखी थी जिसके कारण उन्हें कई बार जेल की काल कोठरी में डाला गया। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुये स्थानीय कचेहरी स्थिति सेनानी भवन में सेनानी बिगुलर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये, अयोध्या अम्बेडकरनगर को ऑपरेटिव बैंक के निदेशक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने आगे कहा कि आज के नौजवानों को सेनानी बिगुलर से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं श्रद्धांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुये अधिवक्ता संघ के निवर्तमान महामंत्री गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि शहीदों व सेनानियों के बलिदान व उनके त्याग के रूप में जो हम सब पर उनका जो ऋण है वह देश कभी चुका नही सकता, सेनानी बिगुलर ने अपने जीवन का सर्वस्य न्यौछावर कर रखा था आजादी की लड़ाई में। समारोह को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि श्रद्धेय बिगुलर जी ने जनपद अयोध्या के स्वतन्त्रता आन्दोलन को एक नई दिशा व एक नई पहचान दी थी। आज आवश्यक्ता है कि जनपद के आजादी के इन दिवानों का एक संकलित इतिहास समाज के सामने रखा जाय जिससे आने वाली पीढ़ी इनके बारे में विस्तार से जान सके। अपने सम्बोधन में सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार मंच के अध्यक्ष/संयोजक शक्ति सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने आने वाली पीढ़ी के सामने आजादी के इन सिपाहियों की गौरव गाथा प्रस्तुत करें। अपने सम्बोधन ने काग्रेंस नेता राजेन्द्र पताप सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हमारी भावी पीढ़ी इनके किये गये कार्यो के बारे में जाने व समझे। समारोह का संचालन करते हुए सेनानी परिषद के सचिव मनोज मेहरोत्रा ने सेनानी बिगुलर के जीवन गाथा से उपस्थित लोगों को परिचित कराते हुये उनके कार्यों और उनकी कार्यशैली से लोगों को परिचित कराया। उक्त अवसर पर बोलते हुए सेनानी के ज्येष्ठ पौत्र केशव बिगुलर ने कहा कि दादा जी सदैव विषम परिस्थित में भी हम सब का हौसला बढ़ाते रहे। जिस कारण हम और हमारे साथी सेनानी वंशजगण सदैव शहीदों व पूर्वजो के बताये मार्ग पर चलकर हम सेनानियां और उनके परिजनों के लिए और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। समारोह को जनवादी नेता सत्यभान सिंह, पंकज द्विवेदी, अजय वर्मा, प्रदीप कुमार चौबे एडवोकेट,राजीव शुक्ला सेनानी आश्रित प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव सम्बोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में सेनानी वंसज तरूण गुप्ता डम्पी, वैश्य समाज नेता देवेन्द्र अग्रहरि, उग्रसेन मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह फास्टर, सरदार एकबाल सिंह, करमजीत सिंह, योगेश पाण्डेय, शशिधर पाण्डेय, सुख सागर गुप्ता चौधरी, रामनाथ शर्मा एडवोकेट, प्रेम प्रकाश श्रीवासतव, महासवीर पाल, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अरूस्ण अग्रहरि, अवधेश अग्रहरि, प्रताप बहादुर जायसवाल एवं राधेश्याम यादव आदि तमाम गणमान्य बन्धुओं ने भी अमर सेनानी को अपनी भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

