हरिद्वार,11 जनवरी (आरएनएस)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कैथवाड़ा मोहल्ले में आपसी बहस और मारपीट से शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चेतक पुलिस ने आरोपी आयन और शाहिद को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उनको कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

