पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर दो व्यक्तियों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक हरीश राम नशे की हालत में मिला। इधर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए अभियान के दौरान पुलिस को वाहन चालक पंकज कुमार नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

