पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। बेरीनाग पुलिस ने बुजुर्ग लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। थानाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पुलिस ने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बुजुर्गो से किसी भी आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 या 9411112982 पर जानकारी देने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

