पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। शीतकाल में डीएम आशीष भटगांई के पालाग्रस्त सड़कों पर चूने के छिडकाव व चेतावनी संकेतक लगाने के आदेश को संबधित विभाग के अधिकारी नहीं मान रहे हैं। डीएम ने आदेश न मानने पर संबधित अधिकारियों को कडी फटकार लगाई है। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उत्तरदायित्व निर्धारण किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

