पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी ने जौलजीबी के वाइब्रेंट गांव बगडीहाट में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कमांडेंट पशु चिकित्सा डॉ. जेके शर्मा ने 15 पशुओं की जांच कर पशुपालकों को नि:शुल्क दवाइयां वितरण की। कमाडेंट शर्मा ने बताया इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में निवास करने वाले पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना व पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

