पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। नगर के प्रसिद्ध रई धारे को वाहन चालकों ने वॉशिंग सेंटर बना दिया है। वाहन चालकों के सड़क में वाहन धोने से आए दिन सड़क में जाम लग रहा है। पुलिस भी सड़कों में गाडी की धुलाई होने पर मूकदर्शक बनी हुई है। नगर के धारचूला-पिथौरागढ़ एनएच में सैकडों वाहन आवाजाही करते हैं। सुबह पांच बजे से रई धारे के समीप वाहन चालक अपन वाहनों को पार्क कर धुलाई का काम कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

