प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को 60वीं पुण्यतिथि पर नमन किया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में मेडिकल चौराहा स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर पार्टीजनों ने माल्यार्पण कर देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजनों ने शास्त्री जी को युवा पीढ़ी का सही रोल मॉडल बताते कहा कि वे सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के हमेशा पैरोकार थे। उन्होंने आधुनिक भारत के लिए सादा जीवन उच्च विचार की आवाज को बुलंद किया। जय जवान जय किसान का नारा दुनिया भर के भारतीयों को आज भी रोमांचित करता है। गरीबी से निकल कर देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले इस महान व्यक्तित्व ने यह साबित किया कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए बुलंद हौसले की जरूरत है। कांग्रेस जनों ने उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, सुधाकर तिवारी, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी मुकुंद तिवारी, अनिल पांडेय, परवेज सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफरोज अहमद, मानस शुक्ला, प्रतिमा त्रिपाठी, अरशद अली, अजय श्रीवास्तव शाह नवाज कुरैशी, प्रदीप द्विवेदी, राजेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

