प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, प्रांत के सह संयोजक रजनीकांत ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं सादगी की प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जय जवान–जय किसान के अमर नारे से देशवासियों को एकजुट करने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सशक्त नेतृत्व से राष्ट्र को नई दिशा दी। उन्होंने असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन एवं दांडी मार्च जैसे स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई तथा प्रधानमंत्री के रूप में अपने कुशल नेतृत्व से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दिलाई।
रजनीकांत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, अडिग संकल्प और ‘जय जवान–जय किसानÓ का कालजयी मंत्र देश को आत्मबल से भरते हुए सेवा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा देता रहेगा। वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में रजनीकांत, विपुल कुमार, पवन श्रीवास्तव अनूप कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, हर्ष कुमार कुमारी रिद्धि ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सुशील पांडे सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

