संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर
राष्ट्र सेविका समिति की ओर से सशक्त, संगठित एवं समर्थ भारत के लिए निकाला पथ संचलन
प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य एवं युवा दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने रविवार को सशक्त, संगठित एवं समर्थ भारत के लिए पथ संचलन किया।
कार्यकर्ताओं को बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने, संगठन के लक्ष्यों के प्रति समर्पण बढ़ाने और देश समाज हित में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए अभ्यास की निरंतरता आवश्यक होती है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका अलका इनामदार, अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख के सीता अक्का, मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अर्चना सिंह ने कहा कि हम मातृशक्तियों को मातृत्व कृतित्व और अपने नेतृत्व पर ध्यान देना चाहिए। उसमें सर्वप्रथम मातृत्व का उन्होंने भरपूर जोर डाला और बताते हुए बोला कि बिना माँ बने हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुचारू रूप से नहीं कर सकते।
प्रांत कार्यवाहिका माया, सह प्रांत कार्यवाहिका रंजना एवं पूर्वी क्षेत्र प्रचारिका शशि उपस्थित रहीं। विभाग कार्यवाहिका प्रिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित किया गया। रंजना, वंदना, मोमी, सुचित्रा, शांभवी , प्रियंका, चित्रा, अंजू, संध्या, सुशीला, नम्रता, सुलोचना, सुचिता, रेखा, आस्था आदि रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रांत प्रचार प्रमुख ऋचा नारायण ने दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

