प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा देश के ग्रामीणों के लाभ की योजना मनरेगा को बंद किए जाने के विरोध में गांधी प्रतिमा पर उपवास किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाश्मी की अध्यक्षता में बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर बढ़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी आवाहन पर उपवास किया।
इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी मनरेगा योजना को बंद कर यह साबित कर दिया की सरकार और भाजपा गोडसे के उपासक है। कहा कि मनरेगा के खत्म होने से भारत के गांवों का विकास रुक जाएगा। कॉविड-19 के दौरान भी जब अर्थव्यवस्था और आजीविका का खतरा हुआ था , तब भी मनरेगा ने लोगों को भूख से मरने नहीं दिया था । गांव में ही रोजगार प्रदान कर लोगों को संकट से उबरा था। विकसित भारत जी राम जी योजना में राज्यों की जिम्मेदारी है, जो पहले से ही भारी कजऱ् में डूबी हैं। इसमें काम की गारंटी नहीं, नेटवर्क नहीं तो हाजिरी नहीं होगी और ग्रामीणों को कुछ दिन की तनख्वाह नहीं मिलेगी।
तिवारी ने कहा कि हम सरकार को मनरेगा बहाली के लिए बाध्य करेंगे। देशभर के कांग्रेस के लोगों ने इस योजना को समाप्त किए जाने के विरोध में उपवास रखकर ग्रामीणों के संकट को प्रमाणित किया है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, सुधाकर तिवारी, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, तस्लीमुद्दीन, अनूप त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, प्रदीप द्विवेदी, अरशद अली, मानस शुक्ला, अफऱोज़ अहमद, राजेश मिश्रा, शाहनवाज कुरैशी, हसीब अहमद, प्रतिमा त्रिपाठी, सरताज़ मोहम्मद, कामेश्वर सोनकर, मो. हसीन, निजामुद्दीन, फहीम खां, अजय श्रीवास्तव ,मो. तबरेज़ , जगदीश त्रिपाठी, एजाज खान शाहिद अनेक मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

