प्रयागराज 11 जनवरी (आरएनएस)। विष्णापुरी विकास समिति का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह लेन नंबर 16 स्थित मंदिर परिसर में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस वार्षिक अधिवेशन के सभापति विनोद कुमार सिंह पूर्व न्यायाधीश तथा भारतीय रक्षा अभियंत्रण सेवा के मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह अति विशिष्ट अतिथि की उपस्थित में राजेंद्र प्रसाद तिवारी पूर्व वरिष्ठ पत्रकार, 1965 एवं 1971 युद्ध विजेता पूर्व सैनिक इंद्रजीत सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण केंद्र बमरौली एवं उनके पिताजी मानसिंह पूर्व प्रधान, विजय सिंह संरक्षक मंडल के रूप में विकास समिति के अध्यक्ष डॉ मान सिंह के साथ मंच पर उपस्थित रहे।
मंच एवं उपस्थित जन समुदाय का स्वागत अभिनंदन के साथ-साथ सभापति एवं संरक्षक मंडल को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। सम्मान की श्रृंखला में समिति के सघन सदस्यता अभियान को सफल बनाने वाले डॉ मान? सिंह, सुरेंद्र यादव, विजय सिंह जी एवं गजाधर सिंह को समिति गौरव सम्मान के साथ अंग वस्त्र तथा तिरंगा पट्टिका के साथ स्वागत किया गया। विकास समिति की पत्रिका कॉलोनी दर्पण के संपादन एवं मुद्रण कार्य को अल्पकाल में कुशलता पूर्वक संपन्न करने हेतु वरिष्ठ सदस्य श्री गौरी शंकर सिंह आंतरिक लेखा परीक्षक, अध्यक्ष डॉ मानसिंह के साथ सहायक भूमिका निभाने हेतु समिति के महासचिव श्रीराम शिवहरे को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

