आदित्य धर की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है. फिल्म की कमाई में भले ही थोड़ी सी कमी देखने को आई है, लेकिन फिर भी धुरंधर फैंस की पहली पसंद बनी हुई है. फिल्म रविवार को 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे शनिवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने 37वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का अभी तक का टोटटल 799.50 करोड़ हो गया है. फिल्म अब रविवार को 800 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी.
धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दिखी. फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ज्यादा कमाई की और 253.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 172 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 106.5 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 51.25 करोड़ कमाए.
ये फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. फिल्म को आदित्य धर ने लिखा है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स नजर आए. अक्षय खन्ना पूरी फिल्म में लाइमलाइट ले गए. उनकी एक्टिंग के फैंस कायल हो गए. वहीं उनका डांस भी हिट रहा. फिल्म में सारा अर्जुन फीमेल लीड रोल में नजर आईं. फिल्म में गौरव गेरा जैसे एक्टर्स भी दिखे.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

