नई दिल्ली ,12 जनवरी । भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे का आगाज आज यानी 11 जनवरी से होना है। मगर इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लग गया है। स्टार विकाट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी पुष्टी की। बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के सीरीज से बाहर होने की जानकारी देने के साथ-साथ उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। ऋषभ पंत की जगह टीम में संजू सैमसन या ईशान किशन नहीं बल्कि विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाने वाले ध्रुव जुरेल आए हैं।
ऋषभ पंत की चोट की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने अपनी रिलीज में लिखा, ‘विकेटकीपर ऋषभ पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के क्चष्ट्र स्टेडियम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट में बैटिंग करते समय अपने दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक दर्द महसूस हुआ।
उन्हें तुरंत रूक्रढ्ढ स्कैन के लिए ले जाया गया और क्चष्टष्टढ्ढ मेडिकल टीम ने उनकी क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट पर एक एक्सपर्ट के साथ विस्तार से चर्चा की। पंत को साइड स्ट्रेन का पता चला है और इसलिए उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
00

