सुलतानपुर 12 जनवरी (आरएनएस )। युवा दिवस के अवसर पर तक्षशिला आईएएस अयोध्या के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में सौरभ मिश्र विनम्र को इसमें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक तक्षशिला आईएएस डायरेक्टर संतोष मिश्र ने बताया कि समाज के अंदर में निरंतर समाजसेवा करने वाले को आज स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए संस्था के द्वारा युवाओं सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता। उन्होंने बताया कि सौरभ के कार्य एम्बुलेंस को रास्ता दें, रेडियम बेल्ट लगाने के कार्य से उनकी टीम काफी प्रभावित हुई जिसके बाद उन्होंने सम्मानित किया गया। सौरभ मिश्र विनम्र मूल रूप से गाना मिश्र पुरवा निवासी कटका के रहने वाले है और वो कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मां कामाख्या धाम के इंद्रेश कौशिक जी ने बताया कि सौरभ कि सराहना करते हुए कहा कि जब अयोध्या से सुल्तानपुर के पद यात्रा में शामिल हुए और उस कार्यक्रम के साक्षी रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को सामाजिक और धार्मिक रूप से कार्य करने पर या सम्मान उन्हें दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपेक्षा रखते हैं कि जल्द जनपद का नाम कुशभवनपुर हो। आज युवा दिवस पर ऐसे युवाओं को सम्मानित करने पर स्वामी विवेकानंद के दिखाएं पथों पर चलना ही है। सम्मान प्राप्त होने के बाद ऋषभदेव शुक्ला, सर्वेश कांत वर्मा, कांति सिंह, राजकुमार मिश्र, शनि मिश्र, अमरजीत मिश्र, शीतला प्रसाद पांडेय, विपिन मिश्र, ने उन्हें बधाई दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

