सामाजिक न्याय की सशक्त प्रतीक हैं प्रियंका गांधी: अभिषेक सिंह राणा
सुल्तानपुर 12 जनवरी (आरएनएस )। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं वायनाड की सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सादगी, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा प्रियंका गांधी वाड्रा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जन सरोकारों की सशक्त प्रतीक हैं। वे निरंतर आमजन, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उनका संघर्ष और संवेदनशील नेतृत्व देश की राजनीति को नई दिशा देने वाला है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा वर्तमान समय में देश की करोड़ों महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका साहस, संघर्ष और जनसमर्पण समाज के हर वर्ग को आशा और विश्वास प्रदान करता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर खान ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा सच्चे अर्थों में जनसंघर्ष की प्रतीक हैं, उनका उप्र में पिछला कार्यकाल संघर्षों से भरा रहा है। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा प्रियंका गांधी जी वर्तमान सरकार के अहंकार के विरुद्ध मजबूती से खड़ी होकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं और गरीब, मजदूर व किसानों के हक की आवाज़ बुलंद कर रही हैं।
जन्मदिन के अवसर पर सेवादल के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा व सुरेश चंद्र मिश्रा द्वारा कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस मौके राहुल त्रिपाठी,नफीस फारूकी, वरुण मिश्र,सलाहुद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा, हौसिला प्रसाद भीम,जय प्रकाश पाठक, आवेश अहमद, ममनून आलम, सुब्रत सिंह, नरेश चंद्र उपाध्याय, उमाकांत त्रिपाठी, मनीष तिवारी, विनय त्रिपाठी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

