सुलतानपुर 12 जनवरी (आरएनएस )। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जनपद में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि यह अभियान 12 जनवरी से 29 जनवरी तक जिले के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर मनरेगा श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पत्र ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, रोजगार सेवकों एवं श्रमिकों तक पहुँचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं के माध्यम से मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के महत्व पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा मजदूरों को उनके संवैधानिक रोजगार अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

