गोसाईगंज/सुल्तानपुर 12 जनवरी (आरएनएस )। जयसिंहपुर ब्लॉक के क्षेत्र में ग्राम पंचायत वैदहा गांव मे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेश सिंह के द्वारा किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रसिद्ध सर्जन डॉ राजीव सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ राजीव सिंह के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरुरत मंद लोगों की सहायता से बड़ा दुनिया मे कोई काम नही। इससे बड़ा कोई मानव सेवा नही। डॉ सिंह ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को ऐसे नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिएद्यल। ग्राम प्रधान शैलेश सिंह ने बताया कि इस अवसर पर हजारों जरुरत मंद लोगों मे कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह, रमाकांत सिंह, उदयभान सिंह, रामफेर तिवारी, राम आसरे यादव, अनिल, मृतुन्जय जायसवाल, महेन्द्र, श्रीराम उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

