मेरठ 12 जनवरी (आरएनएस ) कपसाड़ कांड के मुख्य आरोपी पारस सोम को रविवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेज दिया गया।
नए बंदियों की बैरक में रखा गया
जेल वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि पारस सोम को जेल में नए बंदियों की बैरक में रखा गया है। जेल प्रशासन की ओर से उसे कंबल, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया है।
पहली रात चैन की नींद
जेल सूत्रों के अनुसार पारस ने जेल में अपनी पहली रात चैन से बिताई। वह काफी देर तक सोया रहा और उसकी सेहत संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं।
नाबालिग होने का किया दावा
जेल वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि पारस सोम ने खुद को नाबालिग बताते हुए इस संबंध में मदद की मांग की है। जेल प्रशासन द्वारा उसके बयान को नियमानुसार दर्ज किया गया है। सोमवार को जेल में पारस सोम से मिलने के लिए अब तक कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा है। जेल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

