मेरठ 12 जनवरी (आरएनएस )। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जानी के घाट निवासी संजय उर्फ मीठा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना बाईपास पर स्थित सनराइज होटल के पास की बताई जा रही है। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया।
तीन गोलियां पेट में लगीं
हमले में संजय के पेट में तीन गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि संजय ने सनराइज होटल को पूर्व प्रधान से किराए पर लिया हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं विवाद होटल से जुड़ा तो नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी, हमलावर फरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

