मेरठ 12 जनवरी (आरएनएस )। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मेरठ दीपेन्द्र कुमार ने जनपद के पारम्परिक कारीगरों को सूचित करते हुये बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभागीय पोर्टल द्वह्यद्वद्ग.ह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर जिन आवेदकों द्वारा बढ़ई, कुम्हार एवं टोकरी बुनकर विधा में आवेदन किया गया है, का साक्षात्कार क्रमश: बढ़ई एवं कुम्हार दिनांक 13 जनवरी 2026, टोकरी बुनकर-14 जनवरी 2024 को कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मेरठ के सभागार में किया जायेगा। सभी आवेदक अपना ऑनलाईन आवेदन एवं आधार कार्ड आदि प्रपत्र लेकर साक्षात्कार में उपस्थित हों।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

