मेरठ 12 जनवरी (आरएनएस )। आज उपायुक्त उद्योग महोदया के तत्वाधान में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मेरठ के सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की ओर उन्मुख करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत कार्यरत समस्त प्रशिक्षण भागीदारों के साथ एक क्षमता निर्माण कार्यशाला (ष्टड्डश्चड्डष्द्बह्ल4 क्चह्वद्बद्यस्रद्बठ्ठद्द ङ्खशह्म्द्मह्यद्धशश्च) का आयोजन किया गया। कार्यशाला को सफल बनाये जाने हेतु योजना का संचालन श्रीमती अर्चना कुमारी, उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया तथा श्री बादल चौधरी, सीएम-युवा फैलो द्वारा योजना का विस्तार से उल्लेख करते हुए जनपद के ऐसे युवा जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष के मध्य है, को योजना में पोर्टल पर आवेदन करने, योजना की पात्रता, पोर्टल पर उपलब्ध वैण्डर, प्रोजैक्ट रिपोर्ट एवं योजना से सम्बन्धित वीडियो के बारे में अवगत कराते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उपस्थित प्रधानाचार्यों/प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।
उक्त क्षमता निर्माण कार्यशाला (ष्टड्डश्चड्डष्द्बह्ल4 क्चह्वद्बद्यस्रद्बठ्ठद्द ङ्खशह्म्द्मह्यद्धशश्च) में श्रीमती अर्चना कुमारी, उपायुक्त उद्योग, श्री संजीव कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, साकेत, डॉ0 श्रद्धया सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क, श्री एस0के0 गुप्ता, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सरधना आदि उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

